Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: एसीबी ने एसडीएम कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा, फ़िल्मी स्टाइल में जांच एजेंसी ने दबोचा

रायगढ़। नए साल 2026 की शुरुआत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने धरमजयगढ़ के एसडीएम कार्यालय के एक बाबू अनिल कुमार चेलक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी ने एक लाख रुपये रिश्वत के तौर पर लेने के बाद अपने सरकारी आवास के पीछे पैसे फेंक दिए, जिन्हें एसीबी टीम ने बरामद कर लिया।

घटना की जानकारी ग्राम अमली टिकरा निवासी राजू कुमार यादव ने दी थी। शिकायत के अनुसार, यादव ने अपने नाम पर ग्राम अमली टिकरा में जमीन खरीदी थी, लेकिन एसडीएम कार्यालय के बाबू ने शिकायत का निस्तारण करने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की। यादव ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी के जरिए ट्रैप की योजना बनाई।

22–23 दिसंबर को आरोपी को 1 लाख रुपये देने का प्रयास किया गया, जिस दौरान बाबू ने रकम अपने आवास में छिपाई। एसीबी की दबिश के बाद पैसे बरामद किए गए और बाबू के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की गई।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह वर्ष की पहली बड़ी कार्रवाई है। पिछले साल 2025 में भी 9 भ्रष्टाचारियों को इसी तरह पकड़ा गया था। एसीबी की लगातार कार्रवाई से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468