रायपुर ब्रेकिंग। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इस मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ गई है।
मैच के लिए स्टूडेंट टिकट 800 रुपये में उपलब्ध होगी, जिसमें एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी। वहीं अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये में मिलेगी। लोअर सिटिंग के लिए टिकटों की कीमत 2500, 3000 और 3500 रुपये तय की गई है।
इसके अलावा
- सिल्वर कैटेगरी: 7500 रुपये
- गोल्ड कैटेगरी: 10,000 रुपये
- प्लैटिनियम कैटेगरी: 12,500 रुपये
- कॉर्पोरेट बॉक्स: 25,000 रुपये
टिकटों की ऑनलाइन बिक्री ticketgenie.in पर की जाएगी। एक व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा। ऑनलाइन टिकट खरीदने के बाद 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेंप्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
स्टेडियम में फूड को लेकर सख्त नियम
मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर फूड बेचने वाले सभी विक्रेताओं को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने का रेट लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उसकी कीमतें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएंगी।










