Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- शिक्षक की शर्मनाक हरकत: मोबाइल चोरी करते दूसरी बार पकड़ाए, देखें वीडियो

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में विकासखंड के सांगली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राधेश्याम नेताम की चोरी की हरकतें फिर से उजागर हुई हैं। आरोपी शिक्षक ने दूसरी बार मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया।

31 दिसंबर को मोहला स्थित दीप कंप्यूटर में राधेश्याम नेताम ने पैसे ट्रांजेक्शन कराने के बहाने दुकान में प्रवेश किया। वह पहले काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को बातचीत में उलझा कर मोबाइल पर नजर बनाए रखा। जैसे ही दूसरा ग्राहक आया और कर्मचारी व्यस्त हुआ, आरोपी पीछे के गेट से मोबाइल चुपचाप उठाकर फरार हो गया।

दुकान संचालक ने बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरी घटना स्पष्ट हुई। इस मामले में मोहला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन लेन-देन के कारण मामला दबा दिया गया।

फिर 14 जनवरी को आरोपी शिक्षक ने मोहला स्थित बघेल परिवाहन सुविधा केंद्र से शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने राधेश्याम नेताम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467