छत्तीसगढ

CG NEWS: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने बरामद किया डंप हथियारों का जखीरा

रायपुर। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने नक्सलियों का जंगलों में छिपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया है। माओवादियों का डंप सामान उसूर थाना इलाके के पुजारी कांकेर से जब्त हुआ है।

नक्सलियों के विस्फोटक बरामदगी को लेकर फाॅर्स ने बताया कि, CRPF कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश में खोजी अभियान चलाया जा रहा था। इसी के मद्देनजर सीआरपीएफ और बीजापुर परिचालन रेंज की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस बीच जंगल में एक जगह मिट्टी खुदी हुई मिली। जवानों ने तत्काल की घेराबंदी कर जमीन की की खुदाई शुरु की। कुछ फीट की खुदाई करने के बाद जवानों को जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया गोला बारूद मिला।

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस, देर शाम गिरफ़्तारी का पुलिस अधिकारी करेंगे खुलासा, देखें वीडियो

बरामद किए गए हथियारों में बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल सेल और कारतूस शामिल हैं। नक्सलियों ने हथियारों को प्लास्टिक की थैली में छिपाया हुआ था। बरामद किए गये हथियारों को उसूर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को इलाके में अंजाम देने की फिराक में थे।

Related Posts

CG NEWS- बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, शराब के नशे में युवक को कैंपर वाहन से कुचला; मौके पर ही दर्दनाक मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात…

CG NEWS: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, BNS की धारा 69 के तहत कार्रवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक मामला सामने…

नवा रायपुर में ‘बुलडोजर’ पर बवाल: नकटी में 80 मकान ढहाए जाने के बाद मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव

रायपुर: नवा रायपुर के नकटी गांव में हाउसिंग बोर्ड द्वारा की गई बड़े पैमाने पर…

1 of 293