Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर में महिला पर दो युवकों ने किया चाकू से हमला, VIDEO

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। तोरवा थाना क्षेत्र के शंकरनगर इलाके में स्कूटी से घर लौट रही ज्योति सिंह पर दो अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना 5 जनवरी गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई। नकटी भवानी मंदिर के पास पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक आए और चलते वाहन से महिला पर चाकू से वार किया। हमले में महिला के कंधे में चोट आई। आसपास के लोगों ने मदद की, आरोपी युवक घटना स्थल से फरार हो गए। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर स्थिर हालत बताई गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देते और भागते नजर आए। तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477