Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अम्बिकापुर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने इलाके को घेरा, जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के बीचों-बीच देव होटल के पास अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देव होटल के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों का दावा है कि लगातार दो राउंड फायर किए गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं और सड़क पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना अब तक नहीं मिली है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है, आपराधिक वारदात का हिस्सा है या किसी अन्य वजह से फायरिंग की गई। वहीं होटल संचालक के परिजनों ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है, जबकि स्थानीय लोगों ने फायरिंग की पुष्टि की है।

घटना के बाद अम्बिकापुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। देव होटल और उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


Related Posts

मंत्रालय में 145 कनिष्ठ सचिवालय सहायक पदों पर होगी संविदा भर्ती, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा अवसर

रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3) के रिक्त…

1 of 389