Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: इंदौर में सक्ती निवासी मजदूर की हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के ग्राम देवरघटा, थाना हसौद निवासी भोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना इंदौर के लक्ष्मी नगर स्थित भागीरथ पोरा क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

मजदूरी करने गया था इंदौर

बताया जा रहा है कि भोजराम नारंगे अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ समय पहले इंदौर मजदूरी करने गया था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार वह नियमित रूप से घर खर्च के लिए पैसे भेजता था। अचानक हत्या की खबर आने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पूर्व विधायक ने की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने के बाद जैजैपुर के पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मृतक के स्वजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की पत्नी की फोन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कराई।

मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति दो बच्चों को घर पर छोड़कर रोजी-रोटी कमाने बाहर गए थे और अब परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की।

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही है। उधर, इंदौर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्वजन मृतक के शव को गृहग्राम लाने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176