Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर की लापता छात्रा की राजिम में मिली लाश, 15 दिन बाद नहर किनारे सड़ी-गली हालत में बरामद

गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और खोजबीन के दौरान नहर किनारे झाड़ियों के पास शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दो-तीन दिन से आ रही थी बदबू

राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के मुताबिक, घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से तेज बदबू आ रही थी। शुक्रवार सुबह बदबू के स्रोत की तलाश में ग्रामीण नहर किनारे पहुंचे, जहां युवती का शव पड़ा मिला। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।

लापता युवती की हुई पहचान

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में की है। बताया जा रहा है कि वह 30 जनवरी से घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी।

हत्या की आशंका, जांच जारी

शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवती के कॉल डिटेल्स सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468