Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शादी समारोह में खूनी बवाल: पापड़-बड़ा को लेकर विवाद, तीन आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त रणभूमि में बदल गया, जब भोजन में पापड़ और बड़ा को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम करमू में 10 फरवरी को दिनेश निषाद के बड़े पिता की बेटी की शादी थी। बारात तय समय पर पहुंची, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जश्न का माहौल था। बारातियों के स्वागत के बाद भोजन की व्यवस्था की गई। इसी दौरान दुर्ग से आए कुछ बारातियों ने भोजन की थाली में पापड़ और बड़ा नहीं मिलने पर आपत्ति जताई।

बताया जा रहा है कि अंश पासवान उर्फ धन, हरीश बाघ और लुपसिंह निषाद उर्फ नानु ने बार-बार पापड़ और बड़ा की मांग की, लेकिन कथित तौर पर उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि गुस्साए युवकों ने धारदार हथियार से घराती पक्ष के भोला राम निषाद और गजानंद निषाद पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थान खम्हरिया ले जाया गया, जहां से गजानंद निषाद की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस पूछताछ में लुपसिंह उर्फ नानु ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ बस से बारात में आए थे। भोजन के दौरान पापड़-बड़ा को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में हमला कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

थान खम्हरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। फिलहाल तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468