Trendingदेश

दिल्ली को दिलाने वाले दहशतगर्द की पहली फोटो आई सामने

देश की राजधानी दिल्ली की लाल किले के पास धमाका करने वाले आतंकी उम्र की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। इसी दहशतगर्त ने बीती रात ब्लास्ट को अंजाम दिया था। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही 24 लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को ब्लास्ट से ठीक पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सफेद रंग की i20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है। जिसमें आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक है।

पुलिस को शक है कि ये ब्लास्ट फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है पिछले कई दिनों से पुलिस की छापेमारी जारी है। इसी में जम्मू कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चला कर 2900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था।

दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसी की जांच में है सामने आया है कि डॉक्टर उमर पार्किंग में खड़ी i20 कार में करीब 3:30 घंटे तक बैठा रहा। वह 1 मिनट के लिए भी बाहर नहीं निकला। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी कार में वह पूरे हमले को कैसे करना है, कब करना है और कहां करना है, जैसे निर्देशों का इंतजार कर रहा था।

Related Posts

CG NEWS- ऑनलाइन अटेंडेंस पर सख्ती: जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति वाले शिक्षकों-कर्मचारियों को ही मिलेगा वेतन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की…

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने बदले भर्ती नियम, कई पदों की योग्यता और परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने…

1 of 429