Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या; पीएम आवास के पैसों के लिए घोंटा गला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): त्योहारों की खुशियों के बीच मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटरा (धनुहार टोला) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। होली के दिन, जहाँ पूरा देश जश्न मना रहा था, वहीं एक नशेड़ी बेटे ने चंद रुपयों के लिए अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

विवाद की जड़: प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि

मृतका फुलमतिया बाई (60 वर्ष) के बैंक खाते में हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त आई थी, जिससे उनके नए घर का निर्माण कार्य चल रहा था। मृतका का बेटा दलवीर, जो शराब का आदी है, उसकी नजर इन पैसों पर थी। वह लगातार अपनी मां से शराब के लिए पैसों की मांग कर रहा था।

होली के दिन हुई वारदात

बुधवार को होली के दिन दलवीर नशे में धुत होकर घर पहुँचा और फिर से पैसों की जिद करने लगा। माँ द्वारा मकान निर्माण का हवाला देकर पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया।mघर की बहू और पोते ने दलवीर को समझाने और बीच-बचाव करने की कोशिश की। नशे और गुस्से में अंधे होकर दलवीर ने अपनी ही मां का गला दबा दिया, जिससे फुलमतिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सरपंच और कोटवार को सूचित किया, जिसके बाद मरवाही पुलिस मौके पर पहुँची।

“आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सघन जांच जारी है।”- अविनाश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, GPM


Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458