रायपुर। Raipur में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल दिया गया है। अब कमिश्नर ऑफिस C-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार से यहां से ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय का संचालन होगा।
जानकारी के अनुसार, जिस C-3 बंगले में नया पुलिस कमिश्नर ऑफिस बनाया गया है, वहां पहले उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री Vijay Sharma निवास करते थे। अब इस बंगले को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में तैयार किया गया है।
आज से रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर Dr. Sanjeev Shukla अपने नए कार्यालय में बैठेंगे। वहीं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर Amit Tukaram Kamble भी आज से इसी नए ऑफिस में कामकाज शुरू करेंगे।
बता दें कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद शुरुआत में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय में संचालित किया जा रहा था। अब इसे स्थायी रूप से C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।










