Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- पुलिस में बड़ा फेरबदल, 130 पुलिसकर्मियों के तबादले

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कुल 130 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए हैं।

जारी सूची के अनुसार, सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर और पचपेड़ी सहित कई थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

सूची में शामिल पुलिसकर्मियों में से कई को अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया, जबकि कुछ को आरक्षित केंद्र और अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे प्रमुख और व्यस्त थानों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455