रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के अनुसार 2011 बैच के आईएएस चंदन कुमार को नई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वे वित्त विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ हैं। अब उन्हें इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं आईएएस तीर्थराज अग्रवाल को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के उप सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित विभागों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में बदलाव देखने को मिलेगा।








