Trendingदेशबड़ी खबर

NEET परीक्षा अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगी, पेपर लीक के बाद सरकार का फैसला

नई दिल्ली। पेपर लीक की हालिया घटनाओं और गड़बड़ियों से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा के स्वरूप में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अगले साल से नीट परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट) के बजाय ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा (NEET 2026) शिक्षा मंत्री ने बताया कि हाल ही में रद्द हुई नीट परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्वीकारा कि जांच में यह साफ हो गया था कि ‘गेस पेपर’ की आड़ में असली परीक्षा के सवाल लीक हुए थे। छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने परीक्षा रद्द कर सीबीआई (CBI) को जांच सौंपी है।

परीक्षा के नए नियम और सुविधाएं:

छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया गया है। अब परीक्षा शाम 5:00 के बजाय 5:15 बजे तक चलेगी। छात्र एक हफ्ते के भीतर अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र दोबारा चुन सकते हैं। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। 14 जून तक सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

परिवहन और सुरक्षा पर जोर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “हम राज्यों और मुख्यमंत्रियों से संपर्क में हैं ताकि 21 जून को परीक्षा के दौरान छात्रों को आने-जाने (Transport) में कोई समस्या न हो। जून की गर्मी और मौसम को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।”

शिक्षा मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि गड़बड़ी करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और सीबीआई जांच के जरिए दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Related Posts

CG NEWS- रेत भंडारण को लेकर दुर्गा चौक पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों पर FIR, यूपी से जुड़े तार

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिला मुख्यालय के दुर्गा चौक पर देर रात रेत भंडारण…

1 of 360