Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पुलिस आरक्षक की ट्रेन से कटकर मौत, सुसाइड या हटाया, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पुलिस आरक्षक सुजीत मिंज ट्रेन की चपेट में आने से मृत पाए गए। सुजीत मिंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ थे। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है, जबकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत मिंज ढिमरापुर स्थित अपने घर पर थे। परिवार के अनुसार, उन्होंने शाम को घर पर ही समय बिताया और रात में ड्यूटी जाने की बात कही। परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और घर से निकल गए। उस समय वे हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर बाहर गए थे, जिससे उनकी रात में घर छोड़ने की मंशा पर सवाल उठ रहा है।

अगली सुबह परिजनों को जीआरपी से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव बरामद हुआ है। मौके पर जाकर परिजनों ने पहचान की, और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट में यह माना जा रहा है कि सुजीत मिंज ट्रेन की चपेट में आए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या किसी अन्य कारण से उनकी मौत हुई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468