Trendingबड़ी खबरहेल्थ

भारत में जेनरिक रूप में मिल सकती है मोटापा घटाने वाली दवा ओजेंपिक

भारत में मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है. इसको घटाने के लिए लोग कई तरह की दवाएं खाते हैं. जिनमें ओजेंपिक भी है. इससे काफी फायदे देखे गए हैं. अब मोटापा घटाने वाली यह दवा लोगों को जेनरिक रूप में भी उपलब्ध हो सकती हैं, जिससे इनका खर्च काफी कम हो जाएगा. इससे यह फायदा होगा की महंगी कीमत के कारण जो लोग इसको खरीद नहीं पा रहे हैं वह भी इसको यूज कर सकेंगे. आने वाले कुछ सप्ताह में भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस दवा के जेनेरिक रूप में आने की उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकिओजेंपिक बनाने वाली कंपनी नोवो नॉर्रडिक्स का पेटेंट खत्म हो रहा है. आने वाले कुछ हफ्तों में करीब 40 कंपनियां इस दवा के अपने- अपने ब्रांड लॉन्च करने वाली है.

नए ब्रांड लॉन्च में कई कंपनियां इस दवा को जेनेरिक रूप में भी बना सकती है. जो कंपनियां जेनेरिक दवाएं ही बनाती हैं वह ओंजेंपिक बनाने की परमिशन मिलने के बाद इस दवा को भी जेनेरिक रूप में बनाएंगी और बेचना शुरू करेंगी. इसकी पहली खेप भारत में आने की उम्मीद है.ऐसा होने से दवा की कीमत कम होगी और भारत के लोगों को भी इसका काफी फायदा होगा. भारत में मोटापे के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

एक्सपर्ट्स का कहना है किआज के समय में मोटापा सिर्फ एक लाइफस्टाइल समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन चुका है. दिल की बीमारी से लेकर डायबिटीज और कैंसर तक भी मोटापे के कारण हो सकता है.वजन घटाने के लिए लोग काफी प्रयास भी करते हैं, लेकिन कई लोगों को दवाओं से ही आपाम मिलता है, लेकिन महंगी कीमत के कारण हर कोई इनको खरीद नहीं पाता है.

जेनरिक दवाएं क्यों हैं अहम?
दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में यूनिट हैड डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि जेनरिक दवाएं वही असर करती हैं जो ब्रांडेड दवाएं करती हैं, इनमें सॉल्ट भी सेम होता है बस कंपनी का अंतर होता है. जेनेरिक दवाएं भी अच्छी होती हैं और ब्रांडेड जैसा ही असर करती हैं, लेकिन इनकी कीमत कम होती है. क्योंकि इनमें ब्रांडिंग का खर्च शामिल नहीं होता.

डॉ. सुभाष कहते हैं कि अगर मोटापा घटाने वाली दवाएं जेनरिक रूप में आती हैं, तो यह लाखों मरीजों के लिए यह बहुत बड़ा फायदा होगा. डॉ सुभाष कहते हैं कि वजन घटाने वाली दवाएं जेनेरिक रूप में आती हैं तो इससे मोटापे का इलाज सस्ता होगा, लेकिन इन दवाओं का इस्तेमाल किसी को भी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
जिनका वजन काफी बढ़ा हुआ है

डाइट और एक्सरसाइज से वजन कम नहीं हो रहा है

जो डायबिटीज या हाई बीपी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं

जिनको मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं.

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 452