Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

राजधानी रायपुर से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में रविवार को घर के भीतर बनी निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम इराज साहू (उम्र करीब 1.5 वर्ष) है। हादसे के समय बच्चे की मां काम पर गई हुई थी, जबकि वह घर में अपनी दादी के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम घर में बनी पानी की टंकी के पास पहुंच गया और अनजाने में उसमें गिर गया।

कुछ समय बाद जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान बच्चा पानी की टंकी में डूबा हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर यह बताती है कि घर में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना कितना जरूरी है, खासकर जब घर में छोटे बच्चे हों।

Related Posts

मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO भी हिरासत में

मनेंद्रगढ़: नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

CG NEWS- अडानी फैक्ट्री के गार्ड बने जल्लाद, आम तोड़ने गए बच्चे को उठा-उठाकर पटका, मासूम हुआ मरणासन्न, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।…

1 of 232