Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

धरसींवा में IDBI बैंक में बड़ा घोटाला, 20 खाताधारकों से डेढ़ करोड़ रुपए उड़े

धरसींवा: IDBI बैंक की धरसींवा शाखा में बैंक कर्मियों ने मिलकर 20 खाताधारकों से डेढ़ करोड़ रुपए का घोटाला किया है। खातों से फर्जी आहरण होने की जानकारी मिलते ही सुबह से पीड़ित खाताधारक बैंक के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद है। हंगामे और तनाव के बीच बैंक आज बंद रहा और ताले नहीं खोले गए। बैंक घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर शामिल हुए।

बीते दिनों रायपुर के सिलतरा इलाके की बरौदा शाखा में भी बैंककर्मी ने FD के नाम पर 40 लाख रुपए उड़ा लिए थे। आरोपी कर्मचारी ने पति-पत्नी को झांसे में लेकर उनके खातों से रकम अपने और सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया था।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468