Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर-कोरबा समेत कई मेमू ट्रेनें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द

रायपुर: हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू होने जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लिए गए इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 30 मार्च से 11 अप्रैल तक रायपुर से छूटने वाली और रायपुर आने वाली कई महत्वपूर्ण मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसका सबसे बड़ा असर उन नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा जो रोजाना रायपुर से कोरबा और गेवरा रोड के बीच सफर करते हैं।

मेमू ट्रेनों के पहिये भी 11 दिनों तक थमे रहेंगे

  • रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204): 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द
  • कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द
  • रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746): 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द
  • गेवरा रोड-रायपुर मेमू (68745): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द
  • गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर-झारसुगुड़ा रद्द

हसदेव एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन की तरह चलेगी

रेलवे ने राहत के तौर पर रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251) को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने की व्यवस्था की है। इससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को कुछ सुविधा मिलेगी। यात्रीगण रेल प्रशासन की इस सूचना के अनुसार अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरी होने पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468