Trendingछत्तीसगढ

बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 6 नक्सलियों की हुई पहचान, 27 लाख के थे ईनामी, कन्ना और पापाराव की पत्नी भी शामिल

रायपुर। बीजापुर नैशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की पहचान हो गई है। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों के बड़े लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला,नक्सलियों का बड़ा लीडर कन्ना उर्फ बुचन्ना के साथ 4 इनामी नक्सली शामिल है। ये सभी कई जवानों और शिक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल थे।

मारे गए ये नक्सली कई जवानों और शिक्षाकर्मियों की हत्या, कैंप पर हमला और आईईडी ब्लास्ट में शामिल थे। एनकाउंटर के दौरान घटनास्थल से पुलिस ने 2 नग इंसास रायफल, 5 मैग्जीन, 68 कारतूस, 1 नग 9mm काबाईन, 03 मैग्जीन, 22 कारतूस, 1 नग .303 राइफल, 01 मैग्जीन 13 कारतूस, 1 नग Single Shot Rifle, 1 नग 12 बोर बंदूक, 08 कारतूस, रेडियो, स्केनर, मल्टीमीटर, हेण्ड ग्रेनेड, सेफ्टी फ्यूज, माओवादी साहित्य, वर्दी, मेडिकल सामग्री, अन्य सामग्री बरामद किया है।

मारें गए नक्सलियों की पहचान

DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना कुड़ियम – DVCM, प्रभारी मद्देड़ एरिया कमेट ईनाम 8 लाख

DVCM उर्मिला (पति पापाराव – DKSZCM) सचिव, पामेड़ एरिया कमेटी ईनाम 8 लाख

ACM जगत तामो ऊर्फ मोटू ACM मद्देड़ एरिया कमेटी ईनाम 5 लाख

PM देवे पार्टी सदस्य (PM) पामेड़ एरिया कमेटी ईनाम 2 लाख

PM भगत पार्टी सदस्य (PM) मद्देड़ एरिया कमेटी ईनाम 2 लाख

PM मंगली ओयाम, पार्टी सदस्या (PM) ईनाम 2 लाख

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 467