कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न (अनाचार) करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग और आरोपी महिला का परिचय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुआ था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती का फायदा उठाकर महिला ने नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया।
होटल बुलाकर दिया घटना को अंजाम
प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल में मिलने बुलाया। वहां महिला ने नाबालिग पर भावनात्मक दबाव बनाया और मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को डराया-धमकाया, जिससे वह काफी सहम गया था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शुरुआत में डर के कारण नाबालिग खामोश रहा, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने थाना कोतवाली कबीरधाम में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम एसपी के मार्गदर्शन और एसडीओपी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।










