Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर ब्रेकिंग: मुर्रा फैक्ट्री में फटा घरेलू सिलेंडर, भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजूरी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ संचालित एक मुर्रा फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है।

धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजूरी स्थित मुर्रा फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक घरेलू सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर से ही देखी जा रही थीं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक फैक्ट्री में रखा तैयार माल, कच्चा सामान और मशीनें जल चुकी थीं।

Related Posts

बिलासपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी, प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल को…

1 of 459