Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। उसूर थाना क्षेत्र के कस्तूरीपाड़ गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की जान चली गई। नक्सलियों की इस साजिश ने एक बार फिर बस्तर के मासूम आदिवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लकड़ी लेने जंगल गया था ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, कस्तूरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी रोजमर्रा की तरह पास के जंगल में लकड़ी लेने गया था। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जंगल के रास्तों पर मौत का जाल बिछाया गया है। जैसे ही उसका पैर नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी पर पड़ा, एक जोरदार धमाका हुआ।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आयता गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में आयता को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

एसपी जितेंद्र यादव ने जारी की चेतावनी

बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा “नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों और पगडंडियों पर आईईडी बिछाते हैं, लेकिन अक्सर इसकी चपेट में निर्दोष ग्रामीण आ जाते हैं। लोग जंगलों या दुर्गम इलाकों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत पास के पुलिस कैंप को सूचित करें।”



Related Posts

बिलासपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी, प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल को…

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, 100 से ज्यादा नए पद शामिल; योग्यता और परीक्षा पैटर्न भी तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली सरकारी…

1 of 459