Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर ब्रेकिंग: मोपका सब स्टेशन में लगी भीषण आग, आसमान छू रही लपटें; देखें वीडियो

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): न्यायधानी के मोपका क्षेत्र से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आ रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र के कुटी पारा स्थित विद्युत सब स्टेशन में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर से देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

ट्रांसफार्मर लीकेज से लगी आग!

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में ऑयल डालने के बाद लीकेज होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सब स्टेशन के अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया।

ब्लास्ट की आशंका: दमकल की टीमें मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं और आग बुझाने की जद्दोजहत जारी है। ट्रांसफार्मर में ऑयल होने के कारण बड़े धमाके (Blast) की आशंका बनी हुई है। दमकल कर्मियों और पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय लोगों को घटनास्थल से काफी दूर रहने की हिदायत दी है।

करोड़ों के नुकसान का अनुमान

सब स्टेशन में लगे महंगे ट्रांसफार्मर और कीमती विद्युत उपकरण जलकर खाक हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से नुकसान का आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह क्षति करोड़ों में हो सकती है। आग पर काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारण और नुकसान का पता चल सकेगा।

रायगढ़ जैसी घटना की यादें ताजा

बिलासपुर की यह घटना रायगढ़ के कोतरा रोड सब स्टेशन में हुई आगजनी की याद दिलाती है, जहाँ सैकड़ों ट्रांसफार्मर जल गए थे और करोड़ों का नुकसान हुआ था। बिजली विभाग की रखरखाव प्रणाली पर अब एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।


Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442