Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: खरसिया कारखाने में जोरदार ब्लास्ट, 8 मजदूर झुलसे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। दुर्घटना में गैस टैंक फटने के कारण 8 मजदूर झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार, मजदूरों के शरीर का 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है।

हादसा प्लांट में काम के दौरान हुआ। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ लाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। यह पूरा मामला खरसिया के बानीपाथर क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में लगी है कि ब्लास्ट कैसे हुआ।





Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468