Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बस्तर जा रहे पर्यटकों की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 6 घायल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बस्तर जा रहे पर्यटकों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार डिमरापाल और लोहण्डीगुड़ा अस्पताल में जारी है।

दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम

मिली जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद जिले के ग्राम देवपरसूली थाना पिपरछेड़ी निवासी 13 पर्यटक 28 जनवरी को विशाखापटनम से स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 23 P 1719 में सवार होकर जगन्नाथपुरी गए थे। 2 फरवरी को वे बस्तर के दंतेवाड़ा पहुंचे और 3 फरवरी को बारसूर घूमने के बाद चित्रकोट लौट रहे थे।

तेज रफ्तार में वाहन पलटा

रात लगभग 9 बजे वाहन मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मेण्ड्री के पास कहुआ के पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मारडूम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोव्हंडीगुड़ा अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसा में हुई मौत

मृतकों में शामिल हैं:

  • रूपेन्द्र नेताम, पिता हेम सिंग नेताम, उम्र 22 वर्ष, निवासी देवपरसूली
  • खिलेश्वर नेताम, पिता हीरालाल नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवपरसूली
  • रामरतन ठाकुर, पिता सेवक राम, उम्र 19 वर्ष, निवासी विजयपुर, छुरा

घायलों का उपचार

हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों का उपचार डिमरापाल मेडिकल कॉलेज और लोहण्डीगुड़ा अस्पताल में जारी है। मारडूम थाना टीआई डेमनलाल भूरिया ने बताया कि यह दुर्घटना मेंदरीगुमड़ जलप्रपात के पास हुई, जहां वाहन तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468