Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर ब्रेकिंग: फर्जी चेक से लाखों की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, ऐसे ठगता था आरोपी

बिलासपुर: कोरबा का रहने वाला उज्ज्वल विश्वास नामक युवक फर्जी चेक देकर दुकानों से सामान लेने और लाखों की ठगी करने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा।

व्यापारियों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उज्ज्वल ने कई दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ले लिया और खाते में रकम न आने पर दुकानदारों को शक हुआ।

आरोपी पर 7 अलग-अलग व्यापारियों से कुल ₹21,30,474 की ठगी करने का आरोप है।फर्जी चेक के जरिए लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने का मामला सामने आया। सिविल लाइन पुलिस ने उज्ज्वल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के अन्य संभावित ठगी के मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।


Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477