Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, शव देने के बदले मांगे गए पैसे

बतौली। सरगुजा जिले के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम (पीएम) के बाद शव परिजनों को सौंपने के बदले कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और शव देने में आनाकानी की गई। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार, बतौली थाना क्षेत्र के कदनई लोटाभावना निवासी नेतराम मझवार की 26 जून की देर रात पति-पत्नी विवाद के बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर ले जाया गया।

आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद वहां कार्यरत एक कर्मचारी के परिजन दीपेश ने शव सौंपने के एवज में मृतक के परिजनों से 1500 से 2000 रुपये की मांग की। मृतक के बेटे बंधन मझवार ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए पैसे देने में असमर्थता जताई तो कथित तौर पर शव देने से मना कर दिया गया।

बताया गया कि इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिक प्रियेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति को फटकार लगाई। उन्होंने अपने पास से 300 रुपये देकर परिजनों को शव दिलवाया। इसके बाद मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

प्रियेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। उनका कहना है कि इससे पहले भी पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपने के लिए मृतकों के परिजनों से पैसे मांगे जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रेम सिंह मार्को ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि बीएमओ को नोटिस जारी कर जांच के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

CG NEWS- आकाशीय बिजली का कहर: आम के पेड़ के नीचे छिपे किसान और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, 12 वर्षीय बच्ची गंभीर

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर…

विकास की ऐसी कैसी कीमत? जहां कल तक गूंजती थी किलकारियां, वहां आज सिर्फ मलबा; नकटी गांव में रो पड़े मासूम!

रायपुर। राजधानी के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए सोमवार को…

1 of 401