Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सावधान! शादी के नाम पर बड़ी ठगी: मध्य प्रदेश के दूल्हे को लूटकर फरार हुई छत्तीसगढ़ की दुल्हन

रायपुर/सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की एक युवती पर शादी के तीन दिन बाद दूल्हे के घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा पेगवार गांव निवासी नोनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वह दूसरी शादी करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई, जिसने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की रहने वाली रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके एवज में उसने 1.20 लाख रुपये लिए।

बताया गया कि 9 जून को दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई, जबकि 20 जून को मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। शादी के दौरान रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद विभार भी मौजूद था, जिसे उसने अपना जीजा बताया था।

पीड़ित के अनुसार, शादी के महज तीन दिन बाद 21 जून की रात रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद, करीब आधा किलो चांदी की करधोनी, लगभग 250 ग्राम चांदी की पायल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। अगले दिन परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी मिली।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित बिचौलिए से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही रुक्मणी चतुर्वेदी और उसके कथित सहयोगी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts

CG NEWS- आकाशीय बिजली का कहर: आम के पेड़ के नीचे छिपे किसान और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, 12 वर्षीय बच्ची गंभीर

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर…

विकास की ऐसी कैसी कीमत? जहां कल तक गूंजती थी किलकारियां, वहां आज सिर्फ मलबा; नकटी गांव में रो पड़े मासूम!

रायपुर। राजधानी के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए सोमवार को…

1 of 401