Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बीजापुर ब्रेकिंग: डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कोंटा एरिया कमेटी सचिव मंगड़ू सहित 14 माओवादी ढेर

बीजापुर। जिले के कोंटा इलाके में डीआरजी और माओवादियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार, अब तक मुठभेड़ में कुल 14 माओवादी मारे गए हैं, जिसमें कोंटा एरिया कमेटी सचिव मंगड़ू भी शामिल है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि ऑपरेशन अभी जारी है।

कोंटा जिला, जो पिछले चार दशकों से माओवादियों का गढ़ रहा है, पिछले दो सालों से सुरक्षा बलों के लगातार अभियान के चलते माओवादी कमजोर हो रहे हैं। कुछ माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि कई मारे जा रहे हैं।

मंगलवार सुबह कोंटा एरिया कमेटी सचिव मंगड़ू अपने साथियों के साथ किस्ताराम थाना क्षेत्र के पामलूर इलाके में छिपा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद एसपी किरण चव्हाण ने डीआरजी टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया। जैसे ही जवानों ने इलाके में प्रवेश किया, माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी हुई।

सर्चिंग के दौरान अब तक 12 माओवादियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। जवान अभी भी मौके पर सर्चिंग कर रहे हैं और पूरी स्थिति तब स्पष्ट होगी जब टीम वापस कैंप लौटेगी। पुलिस ने मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, और इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता जारी है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468