Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- पति के दूसरी शादी करने से नाराज पहली पत्नी ने आरी से रेता सौतन का गला, आरोपी गिरफ्तार!

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है। जिले के नेवारीकला गांव में सोमवार 29 जून की रात एक महिला ने अपनी ही सौतन की गन्ना काटने वाली आरी से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 47 वर्षीय दयाबाई सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पहली पत्नी अमृत बाई साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

5 साल से सुलग रही थी नफरत की आग

मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से मजदूर चिम्मनलाल साहू ने करीब 5 साल पहले पहली पत्नी अमृत बाई के रहते हुए दयाबाई सोनकर से प्रेम विवाह कर लिया था। चिम्मनलाल को पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से भी दो बेटे हैं। शादी के बाद से ही पहली पत्नी अमृत बाई इस रिश्ते से बेहद नाराज थी। उसे लगातार यह मलाल था कि उसका पति चिम्मनलाल, दूसरी पत्नी दयाबाई को उससे ज्यादा प्यार और तवज्जो देता है। इसी सौतन वाले विवाद को लेकर वह लंबे समय से अंदर ही अंदर आक्रोश से सुलग रही थी।

सोमवार की रात को दिया वारदात को अंजाम

सोमवार की रात करीब 11 बजे जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो चुके थे, तब अमृत बाई ने खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। मौका पाते ही उसने सो रही दयाबाई पर हमला कर दिया। उसने पहले दयाबाई की गर्दन पर वार किया और फिर पास ही रखी गन्ना काटने वाली आरी से उसका गला बेरहमी से रेत दिया।

गुनाह छिपाने के लिए रची साजिश, लेकिन पुलिस से नहीं बच सकी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमृत बाई तुरंत घर से भाग गई। किसी को शक न हो, इसलिए उसने खून से सने कपड़े बदले और कुछ देर बाद चुपचाप वापस घर लौट आई। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जब परिजनों की आंख खुली, तो दयाबाई का शव खून से लथपथ हालत में मिला।

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जब घर वालों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो अमृत बाई के बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से की गई तफ्तीश और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमृत बाई को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477