राजनीतिक ब्यूरो, रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्तियों की एक और बड़ी सूची जारी कर दी है। इस नवीनतम सूची के माध्यम से राज्य महिला आयोग, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल और शाकंभरी बोर्ड सहित कई महत्वपूर्ण संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की तैनाती की गई है।
इस बहुप्रतीक्षित सूची में पार्टी के वरिष्ठ व सक्रिय चेहरों को जगह देकर क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।
प्रमुख नियुक्तियाँ: किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
- राज्य महिला आयोग: डॉ. ममता साहू (अध्यक्ष)
- केश शिल्पी कल्याण बोर्ड: गौरीशंकर श्रीवास (अध्यक्ष), देव शरण सेन (सदस्य)
- राज्य अनुसूचित जाति आयोग: रामलाल चौहान (अध्यक्ष), वेदराम मनहरे (उपाध्यक्ष), सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत बांधे (सदस्य)
- मछुआ कल्याण बोर्ड: आनंद निषाद (अध्यक्ष), नेतराम निषाद (सदस्य)
- संस्कृत विद्या मंडल: राजेश कुमार राजपूत (अध्यक्ष), सुमन मुथा (सदस्य)
- शाकंभरी बोर्ड: राजेंद्र कुमार नायक (अध्यक्ष), बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल, प्रेम पटेल (सदस्य)
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ:
- राज्य शिक्षा आयोग: सुधीर गौतम (अध्यक्ष)
- रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA): जेपी शर्मा (उपाध्यक्ष)
- छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल: किशोर महानंद (उपाध्यक्ष)
- गौ सेवा आयोग: आनंद कुमार तिवारी (उपाध्यक्ष)
- राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग: मंगल दास ठाकुर (उपाध्यक्ष)
- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग: मनमथ नाथ शर्मा (सदस्य)
- छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम: प्रसन्ना अवस्थी (सदस्य)
मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
नियुक्तियों की सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।










