Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ की झांकी ने खींचा सबका ध्यान

रायपुर: 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और तालियों से सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ झांकी का स्वागत किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की झलक
झांकी में नवा रायपुर अटल नगर में स्थापित देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की झलक दिखाई गई, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के 14 प्रमुख जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलनों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से संरक्षित किया गया है। इस ऐतिहासिक संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर किया था।

वीर नायकों का अद्भुत प्रदर्शन
झांकी के अग्र भाग में वर्ष 1910 के भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर को दर्शाया गया, जिन्होंने धुर्वा समाज को संगठित कर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। विद्रोह की प्रतीकात्मकता के लिए आम की टहनियां और सूखी मिर्च को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

पृष्ठ भाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को घोड़े पर सवार, हाथ में तलवार लिए दर्शाया गया। उन्होंने अकाल के समय गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई।

पूरी झांकी ने जनजातीय समाज के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप में अभिव्यक्त किया और गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की गौरवपूर्ण पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।


Related Posts

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में…

CG NEWS: तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि, आसमानी बिजली गिरने से टोल प्लाजा के 7 कंप्यूटर फुके, 5 मवेशियों की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते…

1 of 345