Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भूपेश ने बीजेपी को देश के लिए बताया हानिकारक, कहा- नरेंदर और सिलेंडर दोनों गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव का ऐलान करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। मनरेगा का नाम बदलने, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

घेराव से पहले धरनास्थल पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और विधायक पहुंचे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करने के लिए तैयार हुए।

अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “नरेंद्र भी गायब हैं और सिलेंडर भी गायब।” उन्होंने भाजपा को देश के लिए हानिकारक बताते हुए आरोप लगाया कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और खाद की भी किल्लत हो सकती है।

बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों से जुड़े गंभीर मामले सामने आ रहे हैं और प्रशासन स्थिति संभालने में विफल है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है और अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए, धान खरीदी में गड़बड़ी हुई है और बिजली दरों में बढ़ोतरी से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल एक दिन का नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए लगातार आंदोलन का हिस्सा है। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ने विधानसभा घेराव के जरिए अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252