Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर ब्रेकिंग: GGU के लॉ छात्र ने खुद को लगाई आग, आत्मघाती कदम उठाने से पहले बनाया वीडियो

बिलासपुर। न्यायधानी के कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विधि (Law) विभाग के एक छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की। छात्र ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में छात्र को सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार, छात्र का नाम आयुष यादव है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहाँ रहकर कानून की पढ़ाई कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले आयुष ने अपना एक वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के तुरंत बाद उसने खुद पर आग लगा ली।

छात्रों ने पहुँचाया अस्पताल

घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने जैसे ही आयुष को आग की लपटों में घिरा देखा, वे तुरंत उसे बचाने दौड़े। छात्रों की मदद से आग बुझाई गई और आनन-फानन में उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र काफी झुलस चुका है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

कारण अभी भी रहस्य

छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या वह किसी मानसिक तनाव में था या कॉलेज से जुड़ी कोई समस्या थी? इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पाए हैं। पुलिस विश्वविद्यालय प्रबंधन और आयुष के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468