Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर पुलिस ने होटल में अवैध हुक्का बार पकड़ा, मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन में छत पर चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी। होटल स्टाफ ने पुलिस के आने पर चिलम और तंबाकू छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने हुक्का पॉट, फ्लेवर वाले तंबाकू और चिलम जब्त कर होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39) को हिरासत में लिया।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में होटल और बार में अवैध हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

बलौदाबाजार में आवारा कुत्ते का आतंक: एक ही गांव के 8 बच्चों को बनाया शिकार, एक की हालत गंभीर; ग्रामीणों में दहशत

बलौदाबाजार जिले के लवन तहसील अंतर्गत ग्राम लक्ष्नपुर में एक आक्रामक आवारा कुत्ते…

1 of 464