Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 3 मजदूरों की मौत, 8 गंभीर, VIDEO

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर का ट्यूब फटने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बॉयलर के ट्यूब में अचानक विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य मजदूर अभी भी प्लांट के अंदर फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।

सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

1 of 273