Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कांग्रेस को बड़ा झटका: जिला महामंत्री ने दिया इस्तीफा

जगदलपुर। बस्तर कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री कमल झज्ज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है।

कमल झज्ज ने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित करते हुए सौंपा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की बात कही है। हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर संगठन और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।

गौरतलब है कि कमल झज्ज की नियुक्ति कुछ ही महीने पहले जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद पर हुई थी, लेकिन इतने कम समय में ही उनका इस्तीफा देना कई सवाल खड़े कर रहा है।

यह पहला मौका नहीं है जब कमल झज्ज ने कांग्रेस संगठन से दूरी बनाई है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी उन्होंने महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय भी उन्होंने पारिवारिक और स्वास्थ्यगत कारणों का जिक्र किया था, साथ ही पार्टी के व्यवहार को लेकर भी असंतोष जताया था।

अब एक बार फिर उनके इस्तीफे ने बस्तर कांग्रेस के भीतर की स्थिति और संगठनात्मक समीकरणों पर चर्चा तेज कर दी है। पार्टी नेतृत्व की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Posts

1 of 273