Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: तीन साल में 32 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी; अब सीबीआई करेंगी जांच

रायपुर। देशभर में तेजी से बढ़ते ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोहों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए ऐसे सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षों में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 40 से अधिक गंभीर साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं, जिनमें लगभग 32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। कई शिकायतें अभी भी जांच के दायरे में हैं, जिनमें पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया है, लेकिन पीड़ितों के बयान और बैंक ट्रांजैक्शनों के आधार पर गहन जांच जारी है।

कैसे फंसाते थे साइबर ठग?

ठग खुद को सीबीआई, ईडी, एनआईए, या पुलिस अधिकारी बताकर वीडियो कॉल या इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से पीड़ितों से संपर्क करते थे।
उन पर मनी लांड्रिंग, ड्रग तस्करी या अन्य गंभीर अपराधों के आरोप बताकर डराते।
इसके बाद वीडियो कॉल लगातार ऑन रखने को कहते, इसे ही वे डिजिटल अरेस्ट बताते थे।
फिर खाते फ्रीज होने, गिरफ्तारी से बचने और ‘क्लीन चिट’ के नाम पर बड़ी रकम ट्रांसफर कराते।
साइबर सेल के अनुसार ठग विदेशी कॉल सेंटर की तर्ज पर काम करते हैं और फर्जी आईडी, नकली दस्तावेज और इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग करते हैं।

35 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 35 से अधिक आरोपी पकड़े जा चुके हैं। ये आरोपी गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किए गए हैं।

केस–1: जज और सीबीआई अधिकारी बनकर 79 वर्षीय महिला को डराया

राजनांदगांव की 79 वर्षीय शीला सुबाल को आरोपियों ने वीडियो कॉल पर सीबीआई अधिकारी और जज बनकर धमकाया।
महिला को मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की बात कही गई।
‘निर्दोष साबित’ करने के नाम पर अलग–अलग खातों में पैसे जमा कराने को कहा।
कुल ठगी: 79,69,047 रुपये इस केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फॉरेक्स और ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.21 करोड़ की ठगी
एक अन्य केस में ठगों ने खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर व्यापारी को नकली ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट का लिंक भेजा।
पहले 15,000 रुपये का छोटा मुनाफा देकर विश्वास जीता।
बाद में बड़े मुनाफे का लालच देकर 1,21,53,590 रुपये जमा कराए। इस मामले में भी तीन लोग गिरफ्तार हुए।

केस–2: तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखी गई 63 वर्षीय महिला
राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र की 63 वर्षीय पीड़िता को ठगों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर आरोपों में फंसाने का डर दिखाया।
महिला को लगातार तीन महीने तक वीडियो कॉल पर रखा गया, जिसे उन्होंने “डिजिटल अरेस्ट” बताया।
कुल ठगी: 2 करोड़ 83 लाख रुपये
इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर, लखनऊ और देवरिया से पांच आरोपियों को पकड़ा।

अन्य बड़े मामले
सेजबहार — सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख रुपये की ठगी।
बिलासपुर — 72 वर्षीय एसईसीएल रिटायर्ड कर्मचारी को तीन माह डिजिटल अरेस्ट में रखकर 1.09 करोड़ रुपये की ठगी।
जांजगीर–चांपा — सेवानिवृत्त लिपिक से 32 लाख रुपये ठगे गए।

डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके: विशेषज्ञों की सलाह

  1. किसी भी संदिग्ध कॉल पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें
    साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक ठगी के बाद पहले 1–3 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान शिकायत करने पर रकम वापस मिलने की संभावना सबसे अधिक रहती है।
  2. कॉल न उठे तो साइबरक्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें
    यदि 1930 पर कॉल नहीं लगे तो cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत करें।
  3. अनजान लिंक या APK फाइलें डाउनलोड न करें
  4. किसी भी सरकारी अधिकारी के नाम पर पैसे न भेजें
    सीबीआई, ईडी, या पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर किसी आम नागरिक को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही पैसे मांगती है।
  5. सभी सबूत सहेज कर रखें
    कॉल रिकॉर्डिंग
    स्क्रीनशॉट
    चैट
    बैंक ट्रांजैक्शन

पुलिस ने बताया कि ठग विदेशी कॉल सेंटर की तर्ज पर काम करते हैं और आम जनता को डराकर करोड़ों रुपये ठग रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी डिजिटल अरेस्ट जैसी धमकी को गंभीरता से न लें और तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Related Posts

रील्स बनाने के चक्कर में गई नवविवाहिता की जान? फंदे पर लटकता मिला शव, मोबाइल में रिकॉर्ड हुई दर्दनाक घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के…

CG NEWS- चरित्र शंका में पति ने पार की हैवानियत की हदें, बाथरूम में घुसकर पत्नी का रेता गला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से न्यायधानी को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने…

रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकराया एयर इंडिया का विमान, 2 घंटे लेट हुईं उड़ानें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना) पर…

1 of 380