Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शादी टूटी तो दूल्हे का हंगामा: शिक्षिका को फोन पर गाली और जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर निवासी शिक्षिका श्रेया शुक्ला ने ओडिशा निवासी किशन सिंह के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार श्रेया और किशन सिंह की शादी परिवार की सहमति से तय हुई थी। 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को विवाह अशोक वाटिका मैरिज रिसोर्ट, बिरकोना रोड सरकंडा में होना था। लेकिन शादी वाले दिन दूल्हा और उसका पक्ष तय समय से कई घंटे देर रात पहुंचे। आरोप है कि किशन सिंह नशे में था और ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। यह देख वधूपक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

इसी के बाद तनाव बढ़ गया। श्रेया का आरोप है कि उसी रात किशन सिंह ने उन्हें, उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को फोन पर गाली-गलौज और धमकियां दीं। 27 नवंबर की शाम से देर रात तक आरोपी ने श्रेया के बड़े भाई स्नेहिल शुक्ला के मोबाइल पर बार-बार कॉल कर न सिर्फ अश्लील भाषा का प्रयोग किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। कॉल स्पीकर पर होने के कारण पूरा परिवार यह सुनता रहा और भयभीत हो गया। घटना से आहत श्रेया ने 2 दिसंबर को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468