Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- प्रधानमंत्री के आह्वान का असर: साइकिल से ऑफिस पहुंचे SP

कवर्धा में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की अनोखी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के संदेश से प्रेरित होकर एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।

ऊर्जा संरक्षण को बताया सामाजिक जिम्मेदारी

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल जरूरत नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग बढ़ाएं, पैदल चलने की आदत अपनाएं और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें, तो इससे ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया छोटा कदम समाज में बड़ा सकारात्मक संदेश देता है और लोगों की भागीदारी बढ़ाने में मदद करता है।

सप्ताह में एक दिन साइकिल या पैदल आने की अपील

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल कार्यालय आने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। जिन कर्मचारियों का निवास कार्यालय के आसपास है, उन्हें पैदल आने को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी गई।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी निभाई सहभागिता

इस अभियान में पुष्पेंद्र बघेल, संजय ध्रुव समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया।

जनजागरूकता की दिशा में सकारात्मक कदम

कबीरधाम पुलिस की इस हरित पहल को जनजागरूकता की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे न केवल पुलिस विभाग में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि आम नागरिक भी स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित हो रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477