Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदाबाजार अग्निकांड: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल फिर गिरफ्तार, अजय यादव भी हिरासत में

बलौदाबाजार। 10 जून 2024 को हुए बहुचर्चित बलौदाबाजार अग्निकांड और हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/2024 और 280/2024 में दर्ज मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अमित बघेल को सेंट्रल जेल रायपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। इसी प्रकरण में छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी के प्रमुख अजय यादव को भी गिरफ्तार किया गया। अजय यादव को उप जेल बलौदाबाजार से कोर्ट लाया गया, जबकि अमित बघेल को केंद्रीय जेल रायपुर से लाया गया। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमित बघेल को पुनः केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

200 से अधिक आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी की इस गंभीर घटना की जांच लगातार जारी है। अब तक 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और करीब 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में तेजी बढ़ा दी है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि इस प्रकरण में अभी और भी खुलासे होने की संभावना है। आने वाले समय में और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। अब सभी की नजर इस पर है कि पुलिस जांच कब तक पूरी करती है और हिंसा कांड में शामिल अन्य आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468