Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बुर्काधारी धारी चोरों से परेशान व्यापारी, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने लगाया एंट्री पर बैन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में सराफा दुकानों में होने वाली चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने एक कड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया है कि अब ज्वेलरी शोरूम और दुकानों में बुर्का या नकाब पहनकर आने वाले ग्राहकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ज्वेलरी दुकानों में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। जांच में यह पाया गया कि कई घटनाओं में अपराधी बुर्के और नकाब की आड़ लेकर दुकानों में घुसते हैं, जिससे सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान करना नामुमकिन हो जाता है।

बुर्के की वजह से चेहरा ढका होने के कारण चोर आसानी से गहने पार कर देते हैं और पुलिस को उनकी शिनाख्त करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बिलासपुर समेत कई शहरों में हुई हालिया चोरियों के बाद ज्वेलर्स में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल था।

एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में बनी सहमति

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की ओर से बुलाई गई इस विशेष बैठक में सुरक्षा मानकों पर गहन चर्चा हुई। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि दुकानों के बाहर स्पष्ट रूप से ‘बुर्का और नकाब प्रतिबंधित’ होने की सूचना चस्पा की जाएगी। ग्राहकों को सुरक्षा के लिहाज से चेहरा दिखाने या नकाब हटाने का अनुरोध किया जाएगा। यह निर्णय किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से व्यापारिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए लिया गया है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468