Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

KBC-17 में छत्तीसगढ़ का जलवा, CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास बने करोड़पति

रायपुर | सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के चर्चित क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान बनाई है। केबीसी-17 के दूसरे करोड़पति बनने का गौरव छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पदस्थ सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने हासिल किया है। उन्होंने महज़ कुछ सेकंड में 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

केबीसी के मंच पर बिप्लव विश्वास का आत्मविश्वास देखकर खुद अमिताभ बच्चन भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। मूल रूप से रांची के रहने वाले बिप्लव वर्तमान में बस्तर संभाग में तैनात हैं। उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया और शुरुआत में ही बिग बी से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे अमिताभ बच्चन ने खुशी-खुशी पूरा किया।

शो के दौरान बिप्लव ने बस्तर के घने जंगलों में तैनाती, वहां की चुनौतियों और अपने साथियों के बलिदान का भावुक जिक्र किया। खेल के दौरान उन्होंने 5 लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के सही जवाब दिए। 12.50 लाख के सवाल पर ऑडियंस पोल, 25 लाख पर सिग्नल लाइफलाइन और 50 लाख पर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।

जब 1 करोड़ रुपये का सवाल आया तो बिप्लव का आत्मविश्वास देखने लायक था। सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा” और सीधे ऑप्शन डी चुन लिया। उनका जवाब बिल्कुल सही साबित हुआ और वे पलभर में करोड़पति बन गए।

1 करोड़ रुपये के लिए उनसे सवाल पूछा गया था- “स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?” जिसका सही उत्तर था “इसेयर”। बिप्लव ने बताया कि उन्हें उस जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है।

बिप्लव विश्वास की असाधारण जानकारी, सादगी और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया। 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि के साथ उन्हें एक कार भी दी गई।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468