Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की मां का निधन, आज थाने में सरेंडर कर सकते हैं, कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल आज देवेन्द्र नगर थाने में सरेंडर करने की संभावना है। पुलिस को आशंका है कि बड़ी संख्या में उनके समर्थक थाने और कोर्ट परिसर पहुंच सकते हैं। इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सरेंडर से पहले ही गिरफ्तारी की पूरी तैयारी कर ली है।

फरार रह चुके हैं दो महीने से

अमित बघेल आपत्तिजनक बयान मामले में करीब दो महीनों से फरार हैं। इस दौरान उनकी मां का निधन हो गया, और उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम पथरी ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरेंडर के बाद बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी भी लगा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी कड़ी फटकार

26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि अपनी जुबान संभालकर रखें और जहाँ-जहाँ FIR दर्ज है, वहां कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

12 राज्यों में दर्ज हैं मामले

अमित बघेल के खिलाफ 12 राज्यों में FIR दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि पुलिस उन्हें अलग-अलग राज्यों में ले जा सकती है और किसी मामले में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं करेगा।

क्या था विवादित बयान

अमित बघेल ने 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को लेकर अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। इसके बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने प्रदेश और देशभर में प्रदर्शन किया था।

पुलिस अलर्ट और सुरक्षा व्यवस्था

कोर्ट परिसर और थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग और सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। गिरफ्तारी के बाद तुरंत रिमांड प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस सरेंडर की पुष्टि होते ही उन्हें अपने कब्जे में ले सकती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: दरगाहों और उर्स में DJ-धूमाल पर बैन वाले आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ की धरती से अब निकालेगा हीरा, वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद सैंपल की जांच में मिले 5 हीरे  

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की धरती से अब हीरा निकलेगा. जिले के सरायपाली क्षेत्र…

CG NEWS- मन्नत की जगह ‘देवगुड़ी’ में बिछ गई लाश! बेटे के दोस्त ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, जानें खौफनाक वजह

बतौली (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 of 390