Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

केरल में मारे गए छत्तीसगढ़ी मजदूर के परिवार को मुख्यमंत्री साय की 5 लाख रुपये सहायता की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केरल में चोरी के शक में कथित तौर पर पीट-पीटकर मार दिए गए राज्य के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल के परिजनों के लिए पाँच लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

मुख्यमंत्री साय ने केरल सरकार से आग्रह किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएं दोबारा न हों।

बघेल, जो छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले की हसौद तहसील के करही गांव के निवासी थे, 17 दिसंबर की शाम को केरल के पलक्कड़ जिले में वालयार के पास किझाकेअट्टापल्लम गांव में चोरी में शामिल होने के आरोप में कथित रूप से बुरी तरह पीटे गए। घटना के बाद उन्हें पलक्कड़ जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455