Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के ईंधन शुल्क में राहत के निर्णय का किया स्वागत

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी राहत देने के फैसले का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। सरकार ने पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती की है और डीजल को पूरी तरह से एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर दिया है, जबकि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी मात्र ₹3 प्रति लीटर रह गई है।

मुख्यमंत्री साय ने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय परिवारों, किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्ग के लिए व्यापक राहत लेकर आया है। वैश्विक आर्थिक संकट के इस दौर में आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ाने की यह पहल संवेदनशीलता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और यह फैसला इसी दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

1 of 441