Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सेंट्रल जेल से कैदी फरार, दीवार फांदकर भागा सजायाफ्ता बंदी, तलाश जारी

जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय जेल से एक सजायाफ्ता कैदी ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम सीएएफ का बर्खास्त जवान और सजायाफ्ता बंदी महेंद्र दीवान (32), निवासी कांकेर, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक अक्षय तिवारी ने तत्काल कोतवाली थाना को जानकारी दी।

पुलिस और जेल विभाग अलर्ट

कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के अनुसार, सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। देर रात तक पुलिस और जेल कर्मी कैदी की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

पहले भी हो चुका है फरार

बताया जा रहा है कि महेंद्र दीवान पहले भी दंतेवाड़ा और कांकेर जिला जेल से फरार हो चुका है। चोरी के मामले में उसे पांच साल की सजा हुई थी और 4 जनवरी 2026 को दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल ले जाने के दौरान भी वह फरार हो गया था, हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया था।

सुरक्षा पर उठे सवाल

बार-बार फरार होने की घटनाओं ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468