Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGBSE Result 2026: इसी हफ्ते आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक साथ घोषित होंगे नतीजे

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घड़ी करीब आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंडल इसी सप्ताह के भीतर परिणामों की घोषणा करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि इस बार दोनों ही कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री करेंगे परिणामों की घोषणा

माशिम के सूत्रों के मुताबिक, परिणाम पूरी तरह तैयार कर लिए गए हैं। शिक्षा मंत्री इन परिणामों को जारी करेंगे, हालांकि उनकी ओर से अभी तक समय और तारीख की अंतिम पुष्टि होना बाकी है। जैसे ही शासन से हरी झंडी मिलेगी, माशिम आधिकारिक तिथि का ऐलान कर देगा।

हिंदी पेपर लीक से लगा ‘ब्रेक’, फिर भी तैयारी तेज़

बता दें कि इस बार 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के कारण प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हुआ। 14 मार्च को रद्द हुई परीक्षा को 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित किया गया था। इस देरी के बावजूद मूल्यांकन कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया गया है ताकि छात्रों का सत्र प्रभावित न हो।

मुख्य आंकड़े एक नज़र में:

  • कुल परीक्षार्थी: 5.66 लाख से ज्यादा
  • 10वीं में पंजीकृत छात्र: 3,20,535
  • 12वीं में पंजीकृत छात्र: 2,45,785
  • पुनः परीक्षा तिथि: 10 अप्रैल (12वीं हिंदी)

द्वितीय परीक्षा का मिलेगा अवसर

इस बार माशिम ने एक नई और छात्र हितैषी पहल की है। जो छात्र अनुत्तीर्ण होंगे या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए ‘द्वितीय परीक्षा’ आयोजित की जाएगी। यही कारण है कि माशिम इस बार परिणाम जल्द से जल्द जारी कर रहा है, ताकि द्वितीय परीक्षा के लिए पर्याप्त समय मिल सके।


Related Posts

लोरमी में बवाल: संदीप पाठक के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’, AAP कार्यकर्ता बोले- थिंक टैंक’ निकला सेप्टिक टैंक

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी (AAP) के…

1 of 297